सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई व नये का किया गया स्वागत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2026 9:41 PM
सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई व नये का किया गया स्वागत
बानो. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई बानो ने डाक बंगला परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई व नवनियुक्त सहायक आचार्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत व शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से की गयी. इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक राशन लुगून, दयामनी समद, जीरेन बोरजो, प्रीति प्यारी जोजो, जुलियाना तिग्गा, इग्नेश डुंगडुंग व प्रतिमा कुल्लू को उपहार देकर सम्मानित किया गया. वहीं नवनियुक्त सहायक आचार्य जुग्रेन सुरीन, लक्ष्मी बांडों, पुतुल मारकी, सीता कुमारी, अनिता लुगुन, प्रीति लता हाना पूर्ति, निर्मला ज्योति जोजो, रश्मि बागे व अनमोल भेंगरा का स्वागत करते हुए उन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता दिलायी गयी. जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की. नवनियुक्त शिक्षकों को संघ के साथ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर बसंत कोंगाड़ी, परमानंद ओहदार, एंटोनी एक्का, जकरियास सुरीन, शिवशंकर सिंह, सिद्धार्थ नाग समेत संघ के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर सिंह द्वारा किया गया.
कोलकाता चिल्ड्रन एकेडमी में नामांकन शुरू
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित कोलकाता चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय में नये सत्र में नामांकन शुरू हो गया है. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य शिवशंकर बेरा ने बताया कि वर्ग नर्सरी से स्टैंडर्ड पांच तक में नामांकन लिया जायेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ कार्यालय अवधि में आकर नामांकन करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










