नारी सशक्त होगी, तो समृद्ध होगा परिवार : भूषण बाड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2025 9:57 PM
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत
सिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू हुआ. इसका उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और उपायुक्त कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के बाद अस्पताल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उदघाटन किया गया. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि नारी सशक्त होगी, तो परिवार समृद्ध होगा और परिवार समृद्ध होगा, तो समाज व राष्ट्र सशक्त बनेगा. उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि गांव-गांव की महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और हर परिवार खुशहाल बने. कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि यह केवल महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा अभियान नहीं है, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है. कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं और सही जानकारी समय पर उपलब्ध होगी, तो पूरा परिवार व समाज लाभान्वित होगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे. इनमें महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और बच्चों का टीकाकरण होगा. कहा कि कार्यक्रम में किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण संबंधी जानकारी दी जायेगी. इस दौरान जिले में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होंगे. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांव की महिलाएं यदि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होंगी, तो समाज मजबूत बनेगा. मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बीडीओ समीर रेनियर खलखो, जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










