डॉ कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2025 9:24 PM
जूनियर कैंब्रिज स्कूल में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जयंती मनी
सिमडेगा. विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा संचालित जूनियर कैंब्रिज स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन ऑफ इंडिया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान, गणित, कला व शिल्प, पेंटिंग तथा रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रफुल्लित लकड़ा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्राचार्या सुशीला देवी ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. मौके पर रेखा देवी व माया अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि प्रफुल्लित लकड़ा ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स को देख कर कहा कि जूनियर कैंब्रिज स्कूल के बच्चे अत्यंत मेधावी हैं. हर बच्चे में कुछ नया करने और सोचने की क्षमता है. सुशीला देवी ने कहा कि डॉ कलाम का जीवन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया. प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में इवाना, बेबी, केशव वर्मा, गणित प्रदर्शनी में दुर्गा, शाद, रेहान, पेंटिंग में अंजली, केशव राज, अनुष्का, क्राफ्ट प्रदर्शनी में मनीष, जोएल, आयांश, रंगोली में माव्या, आशीका, शिवानी को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रिजवाना, सोनी, लक्ष्मी, छोटेलाल, सुमैया, अंजू, लता, मुनुरेन, आकांक्षा एवं देवंती का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










