इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतें : डीसी

इवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतें : डीसी
सिमडेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिमडेगा व कोलेबिरा विस क्षेत्र से संबंधित वेयरहाउस में सुरक्षित रखे गये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली की बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेयरहाउस के अंदर और बाहर की निगरानी व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि इवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें तथा नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों और अभिलेखों की जांच होती रहे. मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे.
शांति समिति की बैठक कल
सिमडेगा. समाहरणालय भवन के सभागार में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से होगी. अध्यक्षता उपायुक्त करेंगी. बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




