श्रमदान कर संस्था ने किये हैं कई कार्य : चंदन

संस्था नगर अपना का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया
सिमडेगा. नगर परिषद के वार्ड एक के ढावठाटोली में संस्था नगर अपना का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया. वार्ड के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के अध्यक्ष चंदन कुमार डे उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान टोलों की सड़कों की सफाई श्रमदान के माध्यम से किया गया. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चंदन कुमार डे ने उपस्थित लोगों को संस्था द्वारा किये गये कार्य, वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने सदस्यों व समर्थकों से कहा कि नगर और टोले के प्रति अपने कर्तव्यों को निरंतर निभाना है. इसमें देशभक्ति व देश से प्रेम की भावना होती है. साथ ही अपने अधिकार को भी जाने और समझें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन योजनाओं का लाभ आवश्यक रूप से उठायें. उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा विगत 23 वर्षों से श्रमदान के माध्यम से सैकड़ों सड़क की मरम्मत, सैकड़ों की सफाई, जल संरक्षण पर कार्य, मलेरिया से बचाव के जागरूकता अभियान, यातायात सुरक्षा से संबंधित कार्य किये गये हैं. 18 डाड़ियों का निर्माण संस्था द्वारा किया गया है. 26 से अधिक टोलो में बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया. संस्था द्वारा नगरीय सुविधाओं लंबे समय तक आंदोलन किया गया है. संचालन मतियस लकड़ा ने किया. मौके पर विलियम डुंगडुंग, नतालियान लकड़ा आदि ने भी अपने विचार रखें. कार्यक्रम में टोले वासियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में केशव बड़ाइक, गणेश साहू, विजय किंडो, बिरसा प्रधान, सचिन कछुआ, विलियम डुंगडुंग आदि ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




