इवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न बरतें: डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2025 10:49 PM
इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह व उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने जिला मुख्यालय स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया तथा वहां लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की. उपायुक्त ने इवीएम वेयरहाउस की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, प्रवेश निकास व्यवस्था व चौबीसों घंटे की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इवीएम की सुरक्षा में लापरवाही न बरतें. सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए इवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों तथा उनका नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाये. मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
जिला सचिव से सुनीं लोगों की समस्याएं
सिमडेगा. झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने बानो का दौरा कर प्रखंड समिति के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बानो प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. जिला सचिव ने कहा की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जायेगी तथा जल्द उसका समाधान सुनिश्चित कराया जायेगा. मौके पर नगर अध्यक्ष अनस आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष आलोक बरला, प्रखंड उपाध्यक्ष लॉरेंस बागे, मुखिया लूथर भुइयां आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










