जयंती पर महिलाओं के बीच बांटे गये सेनेटरी पैड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2025 10:22 PM
विज्ञापन
जयंती पर महिलाओं के बीच बांटे गये सेनेटरी पैड
विज्ञापन
सिमडेगा. कांग्रेस महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर महिलाओं व युवतियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इसके साथ कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे उड़ान प्रदर्शनी कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की गयी. अभियान के तहत जोसिमा खाखा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने शहर के डिप्टीटोली, सांयपुर, खिजरी समेत कई गांवों में जाकर महिलाओं और किशोरियों के बीच निःशुल्क सेनिटरी पैड का वितरण किया. जोसिमा खाखा ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जागरूकता की कमी है. इस अभियान के माध्यम से न केवल पैड वितरण किया जा रहा है, बल्कि महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान अंतिम गांवों तक पहुंचाया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें. कहा कि राजीव गांधी ने भारत को नयी तकनीक, पंचायती राज और युवाओं की शक्ति से जोड़ कर एक आधुनिक भारत की नींव रखी थी. मौके पर संगीता देवी, साजदा खातून, संगीता कुमारी, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, रीता किड़ो, प्रतिमा कुजूर, जूली लुगून, मंजू देवी, मेरी सुचिता खेस, रेशमा तिग्गा, विनिता लकड़ा, मुक्ता सुरीन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










