संगठन को सशक्त बनाने पर की गयी चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2025 9:25 PM
जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक
सिमडेगा. जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक महिला शक्ति को मजबूत करने और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को जमीनी स्तर पर और तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस महिला मोर्चा की हर कार्यकर्ता अब जन-जन तक जाकर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को धारदार बनायेंगी. उन्होंने कहा कि गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले तक यह संदेश पहुंचाया जायेगा कि जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनायें और बूथ स्तर तक सशक्त करें. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में प्रत्येक प्रखंड की प्रगति रिपोर्ट ली जायेंगी. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विमला जयसवाल, दिव्या लुगून, महिमा केरकेट्टा, जयंती तिर्की, संगीता तिर्की, नीलिमा खाखा, मरियम केरकेट्टा, अगुस्ता, ज्योति लकड़ा, साजदा खातून, विमला बड़ाइक, संजीता, जूली, सचिता, संगीता आदि उपस्थित थीं.
स्वास्थ्य जांच शिविर आज
जलडेगा. बांसजोर आरोग्य मंदिर के परिसर में 15 अक्तूबर को 11 बजे से जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. यह जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ इंजामुल हक खान ने बताया कि कैंप में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गठिया दर्द, मांसपेशी, तंत्रिका, गर्दन, पीठ समेत अन्य अंगों में होने वाले दर्द, खुजली समेत अन्य बीमारियों का मुफ्त इलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










