संगठन को मजबूत बनाने पर की गयी चर्चा

Published at :07 May 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर की गयी चर्चा

भाजपा केरसई मंडल की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा केरसई मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विकास साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी. बैठक में क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल समस्या पर भी चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता पेयजल संकट से जूझ रही है, जिसके समाधान के लिए प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए. इसको लेकर सिमडेगा में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. साथ ही 16 व 17 मई को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. मंडल अध्यक्ष विकास साहू ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं. संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंच कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचानी होगी. मंडल प्रभारी मनोज साय ने कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन और सेवा भाव पर आधारित है. आनेवाले समय में मंडल स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाये जायेंगे, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी. जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है. बैठक में मंडल महामंत्री सुरेश प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष कामेश प्रसाद, गौतम कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश कुमार, शिवराम प्रसाद, जुगेश्वर मांझी, कार्तिक बड़ाइक, कृष्णा मांझी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola