वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2025 9:38 PM
विज्ञापन
वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर हुई चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के निमित व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के निर्देश पर केरसई प्रखंड में बैठक हुई. बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जेफरेन केरकेट्टा ने की. बैठक में केरसई प्रभारी सामरोम पॉल टोपनो उपस्थित थे. उन्होंने हस्ताक्षर अभियान के लिए सभी बूथ स्तर पर फॉर्मेट पत्र का वितरण किया. प्रखंड अध्यक्ष जेफरेंन केरकेट्टा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पंचायत अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि भाजपा और चुनाव आयोग के मिलीभगत से मतदाता सूची में फर्जी वोट जोड़कर मताधिकार से लोगों को वंचित किया जा रहा है, जिसे लेकर यह मुहिम चलायी जा रही है. कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक जाकर इस साजिश के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे. सांसद प्रतिनिधि मुंस खेस ने कहा की केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक भावना को आहत किया है. यह हस्ताक्षर अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकार के लिए चलाया जा रहा है. जिला परिषद सदस्य प्रेमा बाड़ा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार व राहुल रोहित तिग्गा, नोवेल मिंज, असरानी एक्का, मधुचंद खलखो, अरविंद कुमार यादव, प्रकाश एक्का, अनूप लकड़ा, विजय प्रसाद, शंकर प्रसाद, सुशील मिंज, तिंतुष बाड़ा, अनूप कुजूर, रोहित सोरेंग आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










