वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2025 9:01 PM
हस्ताक्षर अभियान के लिए बूथ स्तर पर फॉर्मेट पत्र का किया गया वितरण
सिमडेगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के दिशा-निर्देश पर सिमडेगा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक प्रखंड अध्यक्ष नवीन बिरेन तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हस्ताक्षर अभियान के लिए सभी बूथ स्तर पर फॉर्मेट पत्र का वितरण किया गया तथा कार्यक्रम संबंधित जानकारी दी गयी. बैठक में मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, मुखिया, मंच मोर्चा समिति के पदाधिकारियों समेत सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में चुनाव आयोग से वोटों की हो रही चोरी को रोकने की मांग की गयी. कहा गया कि मतदाता सूची में हेरफेर और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए. बैठक के माध्यम से मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो समेत सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराने, हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियों को तस्वीरों समेत सार्वजनिक करने, गलत तरीके से नाम हटाये जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बनाने, अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने आदि की मांग की गयी. बैठक में हस्ताक्षर अभियान के पर्यवेक्षक मनोज जयसवाल, मंडल अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, अनिल डुंगडुंग, सलमान मिंज, विजय केरकेट्टा, प्रदीप लकड़ा, संजय मिंज, बेलस टोप्पो, हेमकांत बाड़ा, प्रेमचंद खाखा, संतोष तिर्की, संजय एक्का, जेवियर डुंगडुंग, प्रबल टोप्पो, उर्बानुस खलखो, बसंत एक्का, प्रवीण कुल्लू, मंजूस बड़ा, जेवियर कुल्लू, जॉन सोरेग, सुशील बड़ा, ओमान बड़ा, डोमनिक सोरेंग, दिलीप कुल्लू, अजीत डुंगडुंग, रंजीत प्रफुल डुंगडुंग, मारकूस मिंज, लीलांबर प्रधान, बसंत कुल्लू, अनूप खेस, शीतल एक्का, रमेश लकड़ा, कुलदीप डुंगडुंग, अमित टोप्पो, ललन लकड़ा, धनसुख सिंह, किशोर बारला, मेरी कुल्लू, मनीषा डुंगडुंग, रेजिना डुंगडुंग आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










