झामुमो की बैठक में समिति के पुनर्गठन पर चर्चा

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

झामुमो की बैठक में समिति के पुनर्गठन पर चर्चा

विज्ञापन

सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड के जयपाल सिंह आंबा बगीचा गिनीकेरा में झारखंड मुक्ति मोरचा बैठक जिला अध्यक्ष अनिल कंडूलना की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड स्तर के सभी वर्ग के संगठनों के पुनर्गठन पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ नंवबर जयपाल सिंह आंबा बगीचा में दिन के 11 बजे से एक विशेष बैठक की जायेगी. जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने बांसजोर प्रखंड के सभी झामुमो नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया.आज की बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला सचिव सफीक खान, केन्द्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, केंद्रीय समिति सदस्य रोश प्रतिमा सोरेंग, सुनील खेस, प्रफुल्लित डुंगडुंग, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, जिला उपाध्यक्ष बबलू खान,जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, जिला संगठन सचिव वकील खान, क्रीड़ा मोर्चा जिला सचिव संतोष लुगुन, प्रखंड अध्यक्ष इलियास लुगुन, प्रखंड उपाध्यक्ष डोमिनिक तिर्की,नथानिएल बॉडिंग, पीटर लुगुन, जवाहर एक्का,संदीप बरवा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola