ePaper

दुर्गा पूजा होनेवाले कार्यक्रमों पर की गयी चर्चा

Updated at : 09 Sep 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा होनेवाले कार्यक्रमों पर की गयी चर्चा

शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

बोलबा. थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदधारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे. थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. किसी प्रकार की अनहोनी की पूर्व सूचना प्रशासन को अवश्य दें. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा. सीओ सुधांशु पाठक ने कहा कि पूजा पंडालों में आग व शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए समुचित प्रबंध किये जायें. नदी या डैम में विसर्जन के दौरान गोताखोरों की उपस्थिति सुनिश्चित हो. बैठक में प्लास्टिक युक्त सामग्री के उपयोग पर रोक लगाने की बात कही गयी. वाहन व्यवस्था के लिए पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि तय स्थान पर ही वाहनों को पार्क करें. महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार बना कर दर्शन की व्यवस्था करने की बात कही. तलमंगा पूजा समिति के पदधारियों ने बताया कि अष्टमी 30 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. मूर्ति विसर्जन तलमंगा अंतीकोना डैम में किया जायेगा. इसके बाद रावण दहन किया जायेगा. कुंदूरमुंडा पूजा समिति ने जानकारी दी कि नवमी एक अक्बतूर को उनके गांव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. बोलबा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन तीन अक्टूबर को किया जायेगा. पूजा समितियों ने कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ओड़िशा व छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसके लिए विशेष सतर्कता बरते जाने की जरूरत है. प्रमुख सुनीता केरकेट्टा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola