गोंड समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
Updated at : 04 Oct 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

गोंड समाज की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. सदर प्रखंड की कैरबेड़ा पंचायत के किनबिरा गांव में गोंड जनजाति समुदाय की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता विजय मांझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा उपस्थित थे. बैठक में स्व महेश्वर राम बेसरा समिति बागडांड़ के मोहन प्रधान, बरजू मांझी, महिंद्र बेसरा, अध्यक्ष कमल गोड़ द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि पाकरटांड़ प्रखंड में भी बागडांड़ और किनबिरा के संयुक्त प्रयास से एक प्रखंड स्तरीय गोंड़ समिति बननी चाहिए, ताकि सामाजिक रीति-रिवाज, परंपराओं, विधि विधान, परंपरागत व्यवस्था को मजबूती मिल सके. प्रस्ताव को मनोज दीवान, शंकर मांझी, नकल भोय, लक्ष्मी मांझी, पार्वती देवी समेत सभी उपस्थित महिला पुरुष के द्वारा स्वीकार किया गया. साथ ही पाकरटांड़ प्रखंड में भी प्रखंड स्तरीय गोंड समाज समिति बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि जब मुगल शासकों व अंग्रेज ईसाई शासकों द्वारा जब जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, वैसे परिस्थितियों से गोंड समाज ने संघर्ष कर धर्म परिवर्तन करने से बचाया था. श्री बेसरा ने कहा कि हमारे पुरखों ने हमें पूजा पाठ, रीति-रिवाज, परंपरागत व्यवस्था, विधि-विधान सिखाया है. हमें उनके बताये और सिखाये मार्ग पर चलना है. बैठक में शंकर मांझी, नकुल भोय, लक्ष्मी मांझी, पार्वती देवी, विजय मांझी, मोहन प्रधान, बजरू मांझी, कमल गोंड आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




