अनुशासन व मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी : विधायक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2025 9:34 PM

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सिमडेगा. कोलेबिरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. छात्राओं ने विधायक का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया. विधायक ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक है. कहा कि किसी भी बच्चों का पहला पाठशाला उसका अपना घर होता है. सभी बच्चे घर में ही सबसे पहले सीखते हैं. इसलिए घर के माहौल को अच्छा बना कर रखें व अनुशासन का पालन करें. नशा संबंधित किसी तरह की गतिविधि को घर या घर के आसपास न होने दें. बच्चों को अच्छे संस्कार दें. बचपन में जैसा आप सिखायेंगे, वहीं आगे जाकर बच्चे के चरित्र में दिखेगा. उन्होंने बच्चों से कहा कि अनुशासन व मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है. खुद भी अनुशासित रखें और खूब मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें. उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की कि बच्चों को 18 साल पूरा होने से पहले न ही दोपहिया और न ही चारपहिया वाहन चलाने को दें. आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. विधायक ने शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद समेत अभिभावक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola