अल्पसंख्यक स्कूलों के विकास को दी जा रही प्राथमिकता

झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का महाधिवेशन सह सम्मान समारोह
सिमडेगा. यूसी उवि सामटोली में शनिवार को झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय महाधिवेशन सह सम्मान समारोह हुआ. इसका उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा व विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने संयुक्त रूप से किया. संघ की जिलाध्यक्ष सिस्टर फुलरीदा डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधायकों का स्वागत किया गया. मौके पर धर्मप्रांतीय शिक्षा निदेशक फादर फुलजेम्स कुल्लू, प्रदेश महासचिव एंथोनी तिग्गा, उपाध्यक्ष मो शमीउल्लाह खान, कोषाध्यक्ष सिस्टर पुष्पा एरगेट, संयुक्त सचिव रमेश कुमार सिंह, सदस्य अनुराग टोप्पो समेत बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे. छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षक दीपक की तरह हैं, जो खुद जल कर बच्चों का जीवन रोशन करते हैं. उन्होंने कहा कि यह स्कूल केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान का मंदिर हैं. जिन्होंने गरीब परिवारों के बेटों-बेटियों को आगे बढ़ाया और गांव-गांव शिक्षा की लौह जलायी. विधायक ने वादा किया कि अल्पसंख्यक स्कूलों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक लाइब्रेरी और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ा जायेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि राज्य के शिक्षा स्तर को सुधारने में अल्पसंख्यक स्कूलों की अहम भूमिका रही है. लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार ने इन स्कूलों को प्राथमिकता दी है. नीति-नियमों को आसान बनाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी सरकार के आने-जाने से उनके विकास की गति रुके नहीं. स्वागत भाषण फादर फेडरिक कुजूर व संचालन शिक्षक सुमन कुल्लू एवं शिक्षिका कुसुमलता तोपनो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन फ्लाबियन खेस्स ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




