ePaper

पेयजलापूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 11 Sep 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजलापूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पेयजलापूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप केशरी की अगुवाई में गुलजार गली की कई लोग खाली बर्तन लेकर आज सुबह सड़क पर उतर आये. गुलजार गली की कई महिलाएं और पुरुष खाली डब्बा बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया. लोगों ने बताया कि सिमडेगा शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई पिछले 12 दिनों से बंद है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के प्रति नगर परिषद गंभीर नहीं है. इधर, सूचना पर नगर परिषद द्वारा गुलजार गली में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया. विभागीय पदाधिकारियों के मुताबिक पंप हाउस का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पेयजलापूर्ति बाधित थी. बताया कि पंप हाउस में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया. शुक्रवार से पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जायेगी.

जेएलकेएम प्रखंड कमेटी ने चलाया सदस्यता अभियान

बानो. डुमरिया पंचायत में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पार्टी की नीतियों व विचारधारा से जुड़ने का संकल्प लिया. बैठक में जेएलकेएम जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर, केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष कुमार साहू, जिला संयोजक सह मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार, महासचिव विक्रम महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश तोपनो, महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय नायक, उपाध्यक्ष पवन कुमार, बजरंग साहू व बानो प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र सिंह, महामंत्री कर्मवीर साहू, महासचिव ललित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बिनोद नाग व राजू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत प्रीतम सिंह, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष बानेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान सुरसेन भुइंया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola