बूथ स्तर तक हस्ताक्षर अभियान को चलाने का निर्णय

कांग्रेस प्रखंड समिति की बैठक
सिमडेगा. ठेठईटांगर में कांग्रेस प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक समी आलम उपस्थित थे. बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए अभियान को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक चलाने का निर्णय लिया गया. प्रखंड पर्यवेक्षक शमी आलम ने कहा कि देशभर में हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चल रहा है. हमें इस अभियान को सफल बनाना है. केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना को आहत किया है और जनता के वोट की मर्यादा को ठेस पहुंचायी है. वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने जनजागरण का एक व्यापक आंदोलन शुरू किया है, जो जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की चोरी कर हर जगह जीत हासिल कर रही है. इसके खिलाफ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को घर-घर तक पहुंचायें. प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम ने कहा कि देश में लोकतंत्र व संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है. बैठक में सभी मंडल और पंचायत के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये. इसमें पश्चिमी मंडल फ्रांसिस बिलुंग, पूर्वी मंडल जेरोम मिंज, ठेठईटांगर पंचायत आसित केरकेट्टा, जोराम पंचायत मोहम्मद वाहिद, केरेया पंचायत जेम्स कंडुलना, राजाबासा पंचायत जॉर्जिना समद, घुटबहार पंचायत बीरबल बड़ाइक, मेरोडेगा पंचायत रंजीत पॉल केरकेट्टा, टुकूपानी पंचायत मिरास डुंगडुंग, कोनमेंजरा पंचायत शफीक अंसारी, बाघचट्टा पंचायत इशहाक डुंगडुंग, कोनपाला पंचायत पीटर लकड़ा, पैकपारा पंचायत लॉरेनतुस बागे, दुमकी पंचायत ज्योतिष टेटे, ताराबोगा पंचायत जेरोम टेटे, कोरोमियां पंचायत अनिल लकड़ा, बंबलकेरा पंचायत नामजन बूढ़ को प्रभारी बनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




