ePaper

ओड़िशा से आयी कुरडेग में मां बेटी निकली कोरोना पॉजिटिव, दो माह बाद मिला केस

Updated at : 09 Nov 2021 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा से आयी कुरडेग में मां बेटी निकली कोरोना पॉजिटिव, दो माह बाद मिला केस

कुरडेग प्रखंड में सोमवार को कोरोना जांच में सात वर्षीय बच्ची व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव मिले. कुरडेग थाना परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

कुरडेग प्रखंड में सोमवार को कोरोना जांच में सात वर्षीय बच्ची व उसकी मां कोरोना पॉजिटिव मिले. कुरडेग थाना परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया था. ओड़िशा की ओर से एक महिला अपने बच्चे को लेकर आ रही थी. जांच शिविर के पास उसे रोक कर जांच करायी गयी. जांच में दोनों बच्चा व मां का रैपिड किट में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली. महिला ने बताया कि ओड़िशा में जांच कराये थे. मैं पॉजिटिव थी.

मैं अपने भाई के घर कुरडेग जा रही थी. उसी क्रम में जांच में बच्चा भी पॉजिटिव हो गया. जिला प्रशासन के द्वारा 108 एंबुलेंस कुरडेग भेजा गया. किंतु घर वाले कोरोना पॉजिटिव बच्चा व उसकी मां को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे थे. उक्त लोगों का कहना था कि वे लोग ओड़िशा में जाकर इलाज करा लेंगे. इधर अधिाकरियों के समझाने के बाद दोनों पॉजिटिव को कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों पॉजिटिव का इलाज भी शुरू कर दिया गया है.

सिविल सर्जन ने की पुष्टि

इधर सिविल सर्जन पीके सिन्हा ने भी बच्चा व उसकी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. श्री सिन्हा ने कहा कि पॉजिटिव मिले मरीज के पूरे परिवार की कोरोना जांच के लिये सैंपल ले लिया गया है. आम लोग कोविड नियमों का पालन करें, ताकि जिला में कोरोना का प्रसार न हो सके.

दो माह बाद मिला कोरोना पॉजिटिव का केस

जिले में दो माह से कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या शून्य थी. लगातार कोरोना केस शून्य रहने के कारण आम लोग भी थोड़ी लापरवाही बरतते देखे गये.

मास्क का प्रचलन भी कम हो गया था. आठ सिंतबर को जिले में कोरोना का केस शून्य हो गया था.

जनजीवन सामान्य हो रहा था. किंतु 8 नवंबर को पुन: कुरडेग में एक ही परिवार के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से जिला फिर से कोरोना पॉजिटिव वाली सूची में शामिल हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola