कोनमेरला पंचायत में चबूतरा मरम्मत को लेकर विवाद

Updated:
विज्ञापन
कोनमेरला पंचायत में चबूतरा मरम्मत को लेकर विवाद

प्रखंड के कोनमेरला पंचायत में 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे चबूतरा मरम्मत कार्य को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है

विज्ञापन

मुखिया पर मनमानी का आरोप प्रतिनिधि जलडेगा. प्रखंड के कोनमेरला पंचायत में 15वें वित्त आयोग से कराये जा रहे चबूतरा मरम्मत कार्य को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. पंचायत के गांगुटोली टिकुमटोली के वार्ड सदस्य राजेश भंजर ने मुखिया पर मनमानी तरीके से लाभुक समिति गठन कर कार्य कराने का आरोप लगाया है. वार्ड सदस्य राजेश भंजर ने कहा कि मुखिया अनिमा तोपनो द्वारा बिना ग्रामसभा आयोजित किये ही लाभुक समिति का गठन कर दिया गया और वार्ड सदस्य को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि लाभुक समिति के गठन के लिए ग्रामीणों से घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराये गये, जो नियमों के विपरीत है. उन्होंने यह भी कहा कि बिना योजना बोर्ड लगाये ही चबूतरा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. जिससे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि वेंडर कमल नाग द्वारा कार्य की देखरेख की जा रही है और एक महिला मेट को लाभुक समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है. वार्ड सदस्य ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं मुखिया अनिमा तोपनो ने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि कार्य नियमों के तहत ही कराया जा रहा है और किसी प्रकार की अनियमितता व मनमानी नहीं बरती गयी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola