डिजिटल युग में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ना समय की बड़ी आवश्यकता है : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल युग में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ना समय की बड़ी आवश्यकता है : डीडीसी

गुमला नगर भवन में दो दिवसीय पुस्तक परब 2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ.

विज्ञापन

दो दिवसीय पुस्तक परब 2026 का शुभारंभ 24 गुम 30 में मंच पर अतिथि प्रतिनिधि, गुमला गुमला नगर भवन में दो दिवसीय पुस्तक परब 2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डीडीसी दिलेश्वर महतो और एसी शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने किया. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना, पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और रचनात्मक वातावरण तैयार करना था. पुस्तक परब में पुस्तक स्टॉल, प्रदर्शनी, कहानी दरबार, मूवी टाइम, संवाद सत्र, नाट्य मंचन, सांस्कृतिक रंगमंच, रचनात्मक लेखन, कला प्रदर्शन और क्विज़ प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गयी. हां, मैं सावित्रीबाई फुले हूं शीर्षक मोनोलॉग और जुमुरना विषय पर जनजातीय संस्कृति व कुड़ख साहित्य पर परिचर्चा विशेष आकर्षण रहे. जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में चैनपुर की शगुफी परवीन प्रथम, बिशुनपुर की अंजना कुमारी द्वितीय और बसिया के मनीष उरांव तृतीय स्थान पर रहे. विज्ञान प्रदर्शनी में केजीबीवी गुमला प्रथम, केजीबीवी बिशुनपुर द्वितीय और मॉडल स्कूल रायडीह तृतीय स्थान पर रहा. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. डीडीसी महतो ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को पुस्तकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. एसी बड़ाइक ने पुस्तकों को जीवन दृष्टि और व्यक्तित्व विकास का सच्चा साथी बताया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola