सामाजिक कार्यों के लिए आगे आयें : अध्यक्ष

Updated at : 16 Apr 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों के लिए आगे आयें : अध्यक्ष

सामाजिक कार्यों के लिए आगे आयें : अध्यक्ष

विज्ञापन

सिमडेगा. बंगाली एसोसिएशन ने पोइला वैशाख पर्व चिल्ड्रेन पाराडाइज स्कूल प्रांगण में मनाया गया. मौके पर बंगाली समाज के सभी लोग उपस्थित होकर एक-दूसरे को पोइला वैशाख की बधाई दी. कार्यक्रम का उदघाटन दीप जला कर किया गया. इसके बाद बच्चों द्वारा संगीत व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें समाज के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी. समाज के लोगों ने ताली बजा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. एसोसिएशन के संरक्षक प्रिय विद्युत कर्मकार, प्रदीप दत्ता, परितोष दत्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया. अध्यक्ष सुरजीत दत्ता व सचिव दिग्विजय साहा ने सभी लोगों को बधाई देते हुए अन्य सामाजिक कार्यों के लिए आगे आने की बात कही. कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष गोपाल साहा, जिला मीडिया प्रभारी विकास कर्मकार, संगठन मंत्री रोहित दत्ता के अलावा समाज के अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में समाज की महिलाएं मौजूद थी.

निराली अध्यक्ष व रेशमा बनी सचिव

सिमडेगा. जिला परिषद डाक बंगला में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की सभा हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजना बाड़ा उपस्थित थे. सभा में सभी जवानों की ड्यूटी समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने सभी जवानों से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने होमगार्ड को 365 दिन ड्यूटी देने के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया. श्री तिवारी ने महिला प्रतिनिधि का चुनाव किया गया, जिसमें निराली कुल्लू को महिला जिलाध्यक्ष, रीमा लकड़ा को उपाध्यक्ष, रेशमा कुमारी को सचिव, निर्मला कुमारी को उप सचिव, संगीता कुमारी को कोषाध्यक्ष, गीता बिलुंग व सुभाष लुगून को मीडिया प्रभारी के रूप में चयनित किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष जीतू बड़ाइक, सचिव दिलीप कुमार, संगठन सचिव श्याम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहर, सिमोन लुगून, सहदेव दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola