शत-प्रतिशत राजस्व वसूलें : आयुक्त

Updated at : 21 Mar 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
शत-प्रतिशत राजस्व वसूलें : आयुक्त

विभागवार आंतरिक वित्तीय संसाधन व विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विभागवार आंतरिक वित्तीय संसाधन व विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आयुक्त ने आंतरिक संसाधन अंतर्गत राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व का जो लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है, उसे हर हाल में प्राप्त करें. समीक्षा में उत्पाद विभाग के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हो चुका है. परिवहन विभाग का 86.85 प्रतिशत, मोटरयान निरीक्षक का 23.8 प्रतिशत, नीलाम पत्र की वसूली मात्र 18 प्रतिशत देख गया. नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया. परिवहन व मोटरयान निरीक्षक को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया. कई मार्गों पर छोटी बसों का परिचालन कराने का निर्देश दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 800 से अधिक ऑटो रजिस्टर्ड है, जिसमें से 204 के पास परमिट हैं. आयुक्त ने शत-प्रतिशत ऑटो को परमिट देने को कहा. कोई भी ऑटो बिना परमिट के नहीं चलेंगे. मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 84.56 प्रतिशत वसूली की गयी है. नगर परिषद द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 96.72 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गयी है. इस माह में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया. बस स्टैंड, बाजार, ऑटो सह टैक्सी स्टैंड व डेली मार्केट की सैरात वसूली के लिए यथाशीघ्र टेंडर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय वसूली नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. जिले के सभी खनन पट्टा की जांच करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने महिला मजदूरों को भी मनरेगा के विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. आयुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि दवाई का स्टॉक लिस्ट सभी जगह लगायें, ताकि लोगों को जानकारी मिल सके. बैठक में उपायुक्त अजय कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola