ePaper

सभ्यता व संस्कृति हमारी धरोहर : ग्राम प्रधान

Updated at : 03 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
सभ्यता व संस्कृति हमारी धरोहर : ग्राम प्रधान

डाइर मेला का आयोजन

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के तिनसोगडा में डाइर मेला का आयोजन किया गया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान टुमना पहान, महाबुआंग थाना प्रभारी टिंकू कुमार वर्मा, प्रमुख सुधीर डांग, जेएमएम पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र सिंह, संरक्षक अलिफ समद ने संयुक्त रूप से किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायक रूपेश बडाइक ने भक्ति वंदना प्रस्तुत कर किया. रांची से आये कलाकार केशव देवी, जीवन लकड़ा, कृमा बड़ाइक, मोनिका देवी ने नागपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. डांसर मनीषा ने नागपुरी, आधुनिक व फिल्मी गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये. मौके पर ग्राम प्रधान टुमना प्रधान ने कहा कि सभ्यता व संस्कृति हमारी धरोहर है, इससे सहेज कर रखने की आवश्यकता है. मौके पर मुखिया सोमारी कैथवार, जेएलकेएम के महासचिव ललित सिंह, अजमर सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजू सिंह, सचिव गोपाल बड़ाइक, उपाध्यक्ष पारस नाथ , कोषाध्यक्ष कृष्णा बडाइक, उपसचिव सत्यनारायण, इंद्रजीत बडाइक, राजनाथ सुकरा, शिवराज सिंह, धर्मपाल सिंह, परमानंद, अनमोल जडिया, टुन्ना जडिया, लालमोहन आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola