हिलव्यू स्कूल के बच्चों ने किया भ्रमण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हिलव्यू स्कूल के बच्चों ने किया भ्रमण
विज्ञापन
सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल द्वारा अपने शहर को जानो थीम के तहत कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. भ्रमण का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था. विद्यालय के बच्चों को अलबर्ट एक्का स्टेडियम, केलाघाट डैम, पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, सिमडेगा कॉलेज और सदर अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया. बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से सिमडेगा के परिवेश को समझा और अनुभव के माध्यम से ज्ञान को व्यावहारिक आधार देने का अवसर पाया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस यात्रा ने न केवल बच्चों को शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध किया. बल्कि सहयोग, अनुशासन, समय प्रबंधन और जिम्मेदारी जैसे जीवन-मूल्यों को भी उनके भीतर दृढ़ किया. भ्रमण कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिकाएं दीपिका कुमारी, सपना बड़ाइक, प्रतिभा सोरेंग, कशिश अग्रवाल, अदिति कुमारी, प्रीति कुमारी और खुशबू रानी का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया. सभी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने का आग्रह किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










