उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ महापर्व संपन्न

Updated:
विज्ञापन
उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ छठ महापर्व संपन्न

भगवान भुवन भास्कर को समर्पित चार दिवसीय लोक आस्था और पवित्रता का महापर्व चैती छठ पूजा के अंतिम दिन छठ वर्तियो ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिनों से चले आ रहे व्रत की पूर्णाहुति की.

विज्ञापन

बानो. भगवान भुवन भास्कर को समर्पित चार दिवसीय लोक आस्था और पवित्रता का महापर्व चैती छठ पूजा के अंतिम दिन छठ वर्तियो ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिनों से चले आ रहे व्रत की पूर्णाहुति की. कोलेबिरा, लचरागढ़ और बानो के विभिन्न जलाशयों में छठ वार्तियों ने भगवान भुवन भास्कर को अर्घ अर्पित करते हुए छठी मईया से अगले साल फिर से आने की कामना की. व्रती पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की वंदना कर छठी मईया से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगे. भौतिक संसार में सूर्य ही एकमात्र देवता हैं जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं. सूर्य ही हमारे जीवन का स्त्रोत हैं.

बहराटोली खम्हानटोली व सुंदरपुर में नये ट्रांसफार्मर का उदघाटन, अंधेरे से मिली मुक्ति

सिमडेगा. नगर परिषद क्षेत्र के बहराटोली, खम्हानटोली और सुंदरपुर कुम्हार टोली में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है. नगर परिषद अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा के प्रयास से इन तीनों मोहल्लों में नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाये गये. समारोह में उन्होंने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया और कहा कि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति उनकी प्राथमिकता है. बेहतर बिजली व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई, छोटे व्यवसाय और आम जनजीवन को राहत मिलेगी. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, पतरस एक्का, शिशिर मिंज, जोनी किंडो, ताज केरकेट्टा सहित शीतल नायक, सरोजनी डुंगडुंग, फुलमनी मिंज, विनोद लकड़ा और भीमसेन महतो उपस्थित थे. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए जिनमें सुनील सिंह, मनीष सिंह, सोनी कुमारी, रीता कुमारी, अनीता डुंगडुंग, अनिल डुंगडुंग, इमैनुएल डुंगडुंग, बसंत लकड़ा, प्रदीप तिग्गा और असीम केरकेट्टा प्रमुख रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola