सीइओ सिमडेगा ने यूसी रेंगारीह को 12-1 से हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप
विज्ञापन
सिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार को महिला वर्ग के पांच मैच खेले गये. इसमें सीइओ सिमडेगा रोज टीम ने यूसी रेंगारीह को 12-1 से, पाकड़टांड़ ने टैंसेर को 2-0 से, आरसी उत्क्रमित मवि करंगागुड़ी ने बानो को 7-0 से, टैंसेर ने बानो को 4-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये. मिनी शक्ति नारी टीम व बरवाडीह की टीम के बीच खेला गया मैच बराबरी पर रहा. आज के खेल में हॉकी कोच सिसीलिया तिर्की, तारिणी कुमारी, सुबिला मिंज, बिमला सोरेंग, रेणुका सोरेंग, स्मिता तिग्गा, एंटोनिया सोरेंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि पुरुष वर्ग का लीग मैच में 32 टीमों में कुल 48 लीग मैच खेले गये. पुरुष वर्ग से लिटिल टाइगर, बोंडोजरा, सीइओ सिमडेगा, संत अन्ना स्कूल सामटोली बी, गोंडवाना छात्रवास चंद्र नगर सिमडेगा, एसटीसी सिमडेगा, डिफेंस कॉलोनी और मास्टर ब्रदर की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है. पहला क्वार्टर फाइनल मैच 10 सितंबर को लिटिल टाइगर व मास्टर ब्रदर्स व बोंडोजरा व एसटीसी के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










