नवयुवक संघ बाजार समिति का स्थापना दिवस मना
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :03 Jan 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन

नवयुवक संघ बाजार समिति का स्थापना दिवस मना
विज्ञापन
बानो. बानो प्रखंड के रायकेरा गांव में नवयुवक संघ बाजार समिति का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया. वहीं रात में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सोमा पाहन, मुखिया नामजन जोजो, उपप्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा हुरदा मंडल अध्यक्ष ओमिन सिंह, प्रधान लुगून, ग्राम अध्यक्ष घनश्याम सिंह, नंदलाल साहू, गुरुदत्त सिंह, सूर्य प्रसाद सिंह, मेला समिति अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सचिव रामचंद्र साहू, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद पाइक, सदस्य खिरोधर हजाम, मनोज हजाम, तेजू साहू, शंकर साहू, राजा साहू आदि ने किया. कार्यक्रम में लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप, सिमडेगा एवं विनोद साउंड, बानो ने शानदार साउंड व लाइट की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर नागपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रसिद्ध नागपुरी गायक जगदीश बड़ाइक, चंदन दास, सुरेंद्र महली, अर्जुन नायक व कृष्णा सिंह ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया. गायिकाएं सुहाना देवी, सरिता बड़ाइक व प्रीति बारला ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी. साथ ही डांसर सारिका व मांदर वादक हुलास ग्रुप द्वारा पारंपरिक नृत्य व वाद्य यंत्रों की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम का संचालन राजेश बड़ाइक ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










