सूर्य हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआइ जांच हो : मुनेश्वर साहू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2025 10:29 PM

विज्ञापन

भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा प्रस्तावित जिले के सभी प्रखंडों में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य हांसदा की हत्या की सीबीआइ जांच करने और रिम्स टू के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने के मुद्दे पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. साथ ही बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि संवेदनहीन भ्रष्ट व निकम्मी हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है. राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया, दलाल ने पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है. इनका विरोध करने पर बिना कारण मुकदमे, धमकी, फिरौती जैसी सजा सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भुगतने के लिए विवश होना पड़ रहा है. इस क्रम में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य हांसदा की अवैध माइनिंग व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर होने पर एनकाउंटर कर दिया गया. भाजपा सरकार से मांग करती है कि सूर्य हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि तथाकथित अबुआ राज कहलाने वाली हेमंत सरकार रिम्स टू के नाम पर आदिवासियों की खतियानी जमीन लूट रही है. राज्य में आदिवासियों की हत्या हो रही है व विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी मांग करती है की नगड़ी में रैयतों को उनकी जमीन वापस दी जाये. मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. सिमडेगा. भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा प्रस्तावित जिले के सभी प्रखंडों में सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य हांसदा की हत्या की सीबीआइ जांच करने और रिम्स टू के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने के मुद्दे पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. साथ ही बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि संवेदनहीन भ्रष्ट व निकम्मी हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है. राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया, दलाल ने पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है. इनका विरोध करने पर बिना कारण मुकदमे, धमकी, फिरौती जैसी सजा सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भुगतने के लिए विवश होना पड़ रहा है. इस क्रम में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य हांसदा की अवैध माइनिंग व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर होने पर एनकाउंटर कर दिया गया. भाजपा सरकार से मांग करती है कि सूर्य हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि तथाकथित अबुआ राज कहलाने वाली हेमंत सरकार रिम्स टू के नाम पर आदिवासियों की खतियानी जमीन लूट रही है. राज्य में आदिवासियों की हत्या हो रही है व विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी मांग करती है की नगड़ी में रैयतों को उनकी जमीन वापस दी जाये. मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola