बालक में तपकारा व बालिका वर्ग में भूरसाबेड़ा जीता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बालक में तपकारा व बालिका वर्ग में भूरसाबेड़ा जीता
विज्ञापन
बानो. गांधी जयंती पर बानो प्रखंड के सेवा मंडल स्कूल मैदान में खेल समिति युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. बालक वर्ग का फाइनल मैच जूनियर क्लब तपकारा व सोय के बीच खेला गया, जिसमें जूनियर क्लब तपकरा की टीम 2-0 से विजयी रही. बालिका वर्ग का फाइनल मैच भूरसाबेडा व मस्तीपुर के बीच खेला गया, जिसमे भूरसाबेड़ा की टीम 1-0 से विजयी रही. फाइनल मैच में मुख्य रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त फाइनल मैच का उदघाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे. विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. रेफरी की भूमिका सुगड़ डांग व जेवियर डांग ने निभायी. इस अवसर पर खेल समिति के सभी पदाधिकारी, ग्राम सभा के अध्यक्ष,सभी पहान पुजार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने मे मुखिया अजय डांग, अध्यक्ष सुगड़ डांग, सचिव जेवियर डांग, कोषाध्यक्ष स्थेपन डांग, संरक्षक सुलेमान डांग, प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, सचिव अमित बडिंग, जगदीश बागे, सुधीर लुगून, अरमान तोपनो, सोहेल खान, जॉनसन आइंद आदि ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










