पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किये गये दोनों विधायक

Published at :04 May 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किये गये दोनों विधायक

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किये गये दोनों विधायक

विज्ञापन

सिमडेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया गया है. इसमें सिमडेगा विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. इस सूची में राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं. कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि झारखंड की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का अवसर है. हम सभी मिल कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे. कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी को नयी ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने की दिशा में यह कमेटी अहम भूमिका निभायेगी. कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे. साथ ही संगठन को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभायें.

विधायक प्रतिनिधियों को दिया नियुक्ति पत्र

बानो. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के आवासीय कार्यालय में विधायक ने बानो प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधियों की घोषणा कर नियुक्ति पत्र दिया. जगदीश बागे को प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाया गया तथा तनवीर हुसैन को विभागीय विधायक प्रतिनिधि (विद्युत विभाग) की जिम्मेदारी दी गयी. विधायक ने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा. उन्होंने नवनियुक्त प्रतिनिधियों से अपेक्षा जतायी कि वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola