प्रखंडों में शान से लहराया तिरंगा, हुए कई कार्यक्रम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2025 10:59 PM

विज्ञापन

प्रखंडों में शान से लहराया तिरंगा, हुए कई कार्यक्रम

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के सभी प्रखंडों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. मौके पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में झंडोत्तोलन किया गया. बानो. बानो व लचरागढ़में तिरंगा फहराया गया. विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा लहाराया गया. बानो खेल मैदान में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, बानो बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, बानो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, बाल विकास विद्यालय बानो में प्रिंसिपल भगवान पंडा, वन विभाग बानो में रेंजर अभय कुमार, उवि बानो में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार, एलिस शिक्षक संस्थान में सचिव विमल कुमार, संत थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में पादरी सीएस जड़िया, पंचायत भवन बानो में मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ मनोरंजन कुमार, मवि में स्मिथ कुमार सोनी, थाना में पुलिस निरीक्षक रामनुज वर्मा ने झंडोत्तोलन किया. जलडेगा. प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व विद्यालयों समेत अन्य स्थानों पर तिरंगा लहराया गया. जलडेगा अंचल सह प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, थाना परिसर में इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा, श्री पीएम एसएस प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक सोमनाथ भगत समेत विभिन्न बैंक शाखाओं में शाखा प्रबंधक, पंचायतों में मुखियाओं तथा विभिन्न विद्यालयों में अतिथियों एवं प्रधानाध्यापकों द्वारा झंडोत्तोलन किया. एसएस प्लस टू उवि में देश भक्ति गीत संगीत एवं झांकी प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रमुख जोसेफ लुगून, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, मुखिया, सुभाष कुमार साहू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार, त्रिलोक साहू, हेमशरण सिंह, रामेश्वर सिंह, शिक्षक शिक्षिकाएं समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. बांसजोर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा, ओपी थाना प्रांगण में ओपी प्रभारी विनय कुमार, संत फ्रांसिस हाइस्कूल भुकुमुंडा तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, एसएस प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण सिंह, भाजपा कार्यालय में तपेश्वर साहू द्वारा तिरंगा फहराया गया. तरगा पंचायत सचिवालय में मुखिया रोशनी कुल्लू, बांसजोर पंचायत सचिवालय में मुखिया लेतारेन लकड़ा, उरते पंचायत सचिवालय में मुखिया सीमा डुंगडुंग तथा कोंबाकेरा पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रश्न लुगून ने झंडोत्तोलन किया. कोलेबिरा: स्टेडियम में सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख दुतमी हेमरोम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पंचायत सचिवालय कोलेबिरा में मुखिया अंजना लकड़ा, नवाटोली पंचायत सचिवालय में मुखिया कल्पना देवी, डॉमटोली पंचायत सचिवालय में पंचायत की मुखिया अनीता जड़िया, डॉन बॉस्को विद्यालय में बीडीओ वीरेंद्र किंडो, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख दुतमी हेमरोम, रणबहादुर सिंह चौक परिसर में बलदेव सिंह, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अशोक इंद्वार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय प्रादेशिक में रेंजर राजेश्वर पासवान, रसिया पंचायत सचिवालय में मुखिया महिमा लकड़ा, टूटीकेल पंचायत सचिवालय में मुखिया सुशीला डांग, आएडेगा पंचायत सचिवालय में मुखिया जिरेन डांग, संत जेवियर उवि बरवाडीह में विद्यालय प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ठेठईटांगर: प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ नूतन मिंज, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में डाॅ श्रद्धा मिंज, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक राज, थाना परिसर में थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, प्रखंड मैदान में प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने झंडोत्तोलन किया. रेंगारिह थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज महली, मवि जोराम, एसएस प्लस टू उवि जोराम में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील प्रभात कुल्लू, ठेठईटांगर पंचायत सचिवालय में मुखिया संगीता मिंज, संत अन्ना उवि ताराबोगा में जिप सदस्य अजय एक्का ने झंडोत्तोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola