भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव 14 को
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव 14 को
विज्ञापन
बानो. भारतीय जनता पार्टी बानो प्रखंड के हुरदा मंडल अध्यक्ष का चुनाव 14 जून को होगा. इसको लेकर सामुदायिक भवन,हुरदा में दिन के 12 बजे से बैठक होगी. हुरदा मंडल के महामंत्री प्रमोद नाग ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. जिससे कार्यकर्ताओं को अपने पसंदीदा और योग्य नेता को चुनने का अवसर मिलेगा. प्रमोद नाग ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला इकाई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









