ePaper

लचरागढ़ प्रिंस चौक पर 47 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा

Updated at : 13 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
लचरागढ़ प्रिंस चौक पर 47 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा

लचरागढ़ प्रिंस चौक पर 47 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक में शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति 1978 से दुर्गा पूजा करती आ रही है. गांव के लक्ष्मण साहू, रवि बीसी, सुरेंन बीसी, मुरलीधर पंडा, भरतु दुबे, जगन्नाथ पंडा आदि ने दुर्गा पूजा शुरू की थी. शुरुआत में काफी कम पैसे में दुर्गा पूजा की जाती थी. समिति के सदस्यों ने बताया कि उक्त समय में लगभग एक हजार से भी कम राशि में दुर्गा पूजा संपन्न हो जाती थी. शुरुआती समय में रामलीला का पाठ सदस्यों द्वारा किया जाता था. स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला प्रस्तुत किया जाता था. रामलीला देखने के लिए पंचायत के अलावा विभिन्न गांवों के लोग सैकड़ों लोग पहुंचते थे. 1980 में शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. साथ ही मंडप का निर्माण किया गया. वर्तमान में भव्य मंडप का निर्माण किया गया है, जहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. वर्तमान में बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. बंगाल से आये मूर्तिकार माता दुर्गा समेत अन्य देवी-देवता की मूर्ति बनाने मे लगे हैं. समिति के अध्यक्ष विनीत पंडा, उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी, अनिल काशी, सचिव प्रवीण साहू, सह सचिव विशाल पंडा, कोषाध्यक्ष संजू साहू, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार साहू, संरक्षक सुरेश द्विवेदी, विप्रो सुदामा, आशीष साहू, बसंत साहू, राजकुमार साहू, कुलेश सिंह, वरुण द्विवेदी, सदस्य अमित पंडा, ललन पंडा, आशीष साहू, सुमित पंडा, अजीत साहू, सुजीत साहू, रोहित सिंह, तुलेश्वर सिंह, सुनील मांझी, विक्रम पंडा, उबोध साहू, विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह, पवन साहू, राहुल साहू, अंकित साव, अंकित साहू, मनीष रोय, प्रशांत पाणिग्रही, सुमित साहू, संजय पंडा, कमल साहू, गोविंद सिंह, दिलीप सिंह, अमित सिंह, लखन ठाकुर, अशोक सिंह, चंदन झा, दीपक बीसी, महेश सिंह, आनंद सिंह आदि पूजा की तैयारी में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola