सत्संग से विचार, व्यवहार और कर्म में आती है पवित्रता : अच्युतानंद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2025 9:31 PM

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण वर्ग शुरू

विज्ञापन

सिमडेगा. आनंद भवन में विहिप का दो दिवसीय प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर की गयी. मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि यह सिमडेगा जिले के लिए गौरव की बात है कि प्रांत स्तर पर आयोजित सत्संग प्रशिक्षण वर्ग के लिए सिमडेगा को चुना गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित व राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं. मुख्य अतिथि विहिप के केंद्र सत्संग सह प्रमुख अच्युतानंद ने कहा कि सत्संग वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति न केवल आत्मिक शांति प्राप्त करता है, बल्कि ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग भी पाता है. उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचार, व्यवहार व कर्म में पवित्रता आती है. कहा कि सत्संग व्यक्ति को समाज, संस्कृति व संगठन से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. विहिप लगातार सत्संग के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा दे रहा है. आनेवाले समय में सत्संग की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सत्संग को केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानें, बल्कि इसे जीवन शैली के रूप में अपनायें. उन्होंने कहा कि प्रांत स्तर के ऐसे प्रशिक्षण वर्गों में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए, ताकि संगठनात्मक दृष्टि से परिषद को और मजबूती मिल सके. प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सत्संग समाज में समानता व एकता की भावना को बढ़ावा देता है. कहा कि जहां सत्संग कमजोर हुआ, वहां समाज में विभाजन बढ़ा. इसलिए सत्संग को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है. मौके पर प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिंह, सह प्रमुख गणेश चंद्र विद्यार्थी, गुमला विभाग मंत्री कुलदीप सिंह, सिमडेगा जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, सह मंत्री सुबोध महतो, जिला आचार्य पुरोहित प्रमुख विद्या बंधु शास्त्री, जिला सत्संग प्रमुख प्रकाश दास, किरण चौधरी, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद समेत झारखंड के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे. सिमडेगा. आनंद भवन में विहिप का दो दिवसीय प्रांतीय सत्संग प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर की गयी. मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि यह सिमडेगा जिले के लिए गौरव की बात है कि प्रांत स्तर पर आयोजित सत्संग प्रशिक्षण वर्ग के लिए सिमडेगा को चुना गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित व राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं. मुख्य अतिथि विहिप के केंद्र सत्संग सह प्रमुख अच्युतानंद ने कहा कि सत्संग वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति न केवल आत्मिक शांति प्राप्त करता है, बल्कि ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग भी पाता है. उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचार, व्यवहार व कर्म में पवित्रता आती है. कहा कि सत्संग व्यक्ति को समाज, संस्कृति व संगठन से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. विहिप लगातार सत्संग के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा दे रहा है. आनेवाले समय में सत्संग की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सत्संग को केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानें, बल्कि इसे जीवन शैली के रूप में अपनायें. उन्होंने कहा कि प्रांत स्तर के ऐसे प्रशिक्षण वर्गों में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए, ताकि संगठनात्मक दृष्टि से परिषद को और मजबूती मिल सके. प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहिप में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सत्संग समाज में समानता व एकता की भावना को बढ़ावा देता है. कहा कि जहां सत्संग कमजोर हुआ, वहां समाज में विभाजन बढ़ा. इसलिए सत्संग को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है. मौके पर प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिंह, सह प्रमुख गणेश चंद्र विद्यार्थी, गुमला विभाग मंत्री कुलदीप सिंह, सिमडेगा जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, सह मंत्री सुबोध महतो, जिला आचार्य पुरोहित प्रमुख विद्या बंधु शास्त्री, जिला सत्संग प्रमुख प्रकाश दास, किरण चौधरी, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद समेत झारखंड के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola