ePaper

जीवन में प्रकृति व जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहें

Updated at : 04 Oct 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन में प्रकृति व जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहें

क्रूसकेला में धूमधाम से मनाया गया संत फ्रांसिस असीसी पर्व

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के क्रूसकेला पल्ली में शनिवार को संत फ्रांसिस असीसी का पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया. मौके पर सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा मुख्य अनुष्ठाता के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्य जोसिमा खाखा शामिल हुए. बिशप बरवा ने मिस्सा पूजा संपन्न करायी, जिसमें उनका सहयोग पल्ली पुरोहित फादर अजीत पॉल केरकेट्टा, फादर चंद्र कुजूर और फादर पौलुस लकड़ा ने किया. मिस्सा पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि संत फ्रांसिस असीसी का जीवन हमें सादगी, सेवा व ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रकृति, गरीबों व जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. यही ईश्वर की सच्ची सेवा है. कार्यक्रम में उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, नीलम बिलुंग, रूबेन इंदवार, इमानुएल बारला, आंद्रियास टोप्पो, सरिता बारला, मारग्रेट बारला, लुसिया मिंज, सिस्टर शांति, सिस्टर अंजना मिंज, संदीप तिग्गा, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, उर्सुला डुंगडुंग, रजनी टेटे, सरोज इंदवार, दीपक बघवार, मनोज खाखा, प्रवीण कुल्लू, दिव्या सोरेंग आदि मौजूद थे.

सेवा व त्याग में है सच्ची भक्ति : भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत फ्रांसिस असीसी ने अपने जीवन से यह सिखाया कि सच्ची भक्ति केवल प्रार्थना में नहीं, बल्कि सेवा व त्याग में है. हमें उनकी सीख से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां समाज प्रेम, सहयोग व आस्था के साथ खड़ा रहता है, वहीं इससे विकास की नयी राहें खुलती हैं. विधायक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और युवाओं से आग्रह किया कि वह अपनी संस्कृति और परंपरा को गर्व के साथ आगे बढ़ायें. विधायक ने कहा कि युवा ही समाज का भविष्य हैं. हमारा समाज तब सशक्त बन सकता है, जब हमारी माताएं और बहनें आगे बढ़ें.

महिलाएं व युवा समाज की शक्ति : जोसिमा खाखा

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाएं व युवा समाज की शक्ति हैं. ऐसा कार्यक्रम उन्हें एक मंच प्रदान करता है, जहां वह अपनी प्रतिभा दिखा सकें. उन्होंने कहा कि हमारा समाज तभी सशक्त होगा, जब हर महिला शिक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित होंगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं 10 टीमें

मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 10 टीमों ने भाग लिया. इनमें प्रमुख रूप से अंबाडांड़ महकूटोली, घुटटोली, कोर्कोटोली बंददीपा की टीमों ने आकर्षक प्रस्तुति दी. सभी टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप विधायक भूषण बाड़ा व जोसिमा खाखा ने डेग और गमला देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola