ePaper

डोलडाड़ी को हरा बानो काल ब्रदर्स ने जीता खिताब

Updated at : 03 Sep 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
डोलडाड़ी को हरा बानो काल ब्रदर्स ने जीता खिताब

चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन

बानो. प्रखंड के केवेटांग मैदान में युवा खेल समिति के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच काल ब्रदर्स बानो व एलएफसी डोलडाड़ी के बीच खेला गया. इसमें काल ब्रदर्स की टीम 1-0 से विजयी रही. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदीप गुड़िया व विशिष्ट अतिथि के रूप झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून, मुखिया प्रीति बुढ़, थाना प्रभारी सोनू कुमार उपस्थित थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उदघाटन किया. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें. खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन करें. विधायक ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. कहा कि बानो को आदर्श प्रखंड व तोरपा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा. मुखिया अनिल लुगून ने कहा कि सिमडेगा व बानो खेल के क्षेत्र में आगे हैं. प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने गांव समाज का नाम रोशन करें. इस अवसर पर झामुमो खूंटी जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, विधायक के निजी सचिव अरमान तोपनो, चंदन ठाकुर, अनुज गुड़िया, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, सचिव अमित बडिंग, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे, आनंद मसीह तोपनो, अमुस कंडुलना, खूंटी जिला व्यवसायिक मोर्चा सचिव उदय चौधरी, संगठन सचिव सुहैल खान, बिंतुका उप मुखिया उपस्थित थे. खेल को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सुरीन, उपाध्यक्ष पौलुस कंडुलना, सचिव जेमन पाहन, उप सचिव सामुएल बूढ़, कोषाध्यक्ष मनीष हेमरोम, मुख्य सलाहकार अनिल लुगून, चंद्रभान सिंह, बलराम सिंह, संरक्षक महेश सिंह, अर्जुन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष फनिंद्र भुइंया, सुशील कंडुलना, एरिक केरकेट्टा, सुरेश सिंह, लालू चीक बड़ाइक, बुद्धेश्वर सिंह, सूरज बड़ाइक, हफिंदर सिंह, फुलचंद केरकेट्टा, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, भूषण सिंह, जगरनाथ मांझी, शंकर दोहरा, नवीन गुड़िया, बहाक तोपनो, इंद्र सिंह, रवि सिंह आदि की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola