शिविर लगा कर बैंक खाते को आधार से जोड़ा गया

Updated at : 06 May 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर लगा कर बैंक खाते को आधार से जोड़ा गया

शिविर लगा कर बैंक खाते को आधार से जोड़ा गया

विज्ञापन

ठेठईटांगर. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर मंगलवार को ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय परिसर में बैंक खाता को आधार से लिंक करने को लेकर शिविर लगाया गया. शिविर में वैसे लाभुक पहुंचे, जिन्हें ऑनलाइन फार्म जमा करने के बाद भी बैंक एकाउंट में राशि नहीं डाली गयी. बहुत से ऐसे भी लाभुक पहुंचे थे, जिनका एकाउंट में दिसंबर माह तक राशि डाली गयी थी, लेकिन जनवरी, फरवरी माह तक एकमुश्त किसी के खाते में पांच हजार व किसी के खाते में 7500 की राशि डाली गयी है. लेकिन बहुत ऐसे लाभुक हैं, जिनके खाते में राशि नहीं डाली गयी है. मंगलवार को प्रखंड के 15 पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शिविर में आकर बैंक खाता से आधार लिंक की जांच कराते हुए जानकारी प्राप्त की. शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा आधार लिंक की जांच की गयी.

नये आचार्यों का किया गया स्वागत

बानो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतुंगाधाम में नये आचार्यों का स्वागत किया गया. प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने नये आचार्य का परिचय छात्र छात्राओं से कराया. नये आचार्यों में गौरव गोस्वामी, कमलेश महतो व नितेंद्र बसु शामिल हैं. उक्त आचार्यों का स्वागत बुके देकर किया गया. इस अवसर पर आचार्य बंधनु केरकेट्टा, रेणु गोस्वामी, शकुंतला सिंह, अनुराधा कुमारी, प्रेमलता केरकेट्टा व अंजली कुमारी उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola