सिम..निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
सिम..निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया
विज्ञापन
सिमडेगा. सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा में सूचीबद्ध कलादल आदिकला मंच कोलेबिरा के कलाकारों ने दल नेता बनफूल नायक के नेतृत्व में कुरडेग प्रखंड के बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के उत्पादन,उपभोग एवं व्यवसाय के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को अफीम, गांजा, भांग, मारिजुआना, ब्राउन शुगर, कोकीन की बिक्री व सेवन नहीं करने की सलाह दी गयी. बताया गया कि पकड़े जाने पर 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है. इसके साथ ही झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही सड़क सुरक्षा, वज्रपात से बचाव आदि के बारे में भी बताया गया. बीमारी से बचने के लिए मच्छरदानी लगा कर सोने की सलाह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









