समस्याओं का निष्पादन करने का मिला आश्वासन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2025 10:16 PM
समस्याओं का निष्पादन करने का मिला आश्वासन
सिमडेगा. आम जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुन आश्वस्त किया कि संज्ञान में आयी सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. उपायुक्त के जनता दरबार में अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि विवाद, सड़क चौड़ीकरण में गलत रैयत को मुआवजा मिलने, साउथ अफ्रीका के गुनिया इकोटो रियल में कार्य कर रहे मजदूरों को घर वापस लाने, पेयजल जलापूर्ति कराने समेत अन्य विषयों से संबंधित मामले आये. उपायुक्त ने सभी लोगों की समस्याओं से जुड़ आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का आश्वासन दिया.
कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
बानो. प्रखंड के उकौली में हनुमान मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. जलाशय से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. साथ ही दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया. कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका अभिमन्यु सिंह सह उनकी पत्नी सहवैत देवी ने निभायी. इसके बाद अधिवास व नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. मंगलवार को पुर्णाहूति, नगर भ्रमण व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर रामानंद सिंह, आनंद महतो, मदन महतो, रामेश्वर सिंह, गुणेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुरेश महतो, भूषण महतो, धनंजय सिंह, सुखेश्वर सिंह, गोपाल सिंह, राधा सिंह, रामेश्वर सिंह उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










