अर्जुन मुंडा को समस्याओं से अवगत कराया गया, केरसई प्रखंड के मंडल अध्यक्ष ने समस्या समाधान की मांग की

Updated:
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा को समस्याओं से अवगत कराया गया, केरसई प्रखंड के मंडल अध्यक्ष ने समस्या समाधान की मांग की

अर्जुन मुंडा को समस्याओं से अवगत कराया गया

विज्ञापन

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दो दिवसीय सिमडेगा जिला दौरे के क्रम में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सभी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और प्रखंड में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली. बैठक में केरसई प्रखंड के मंडल अध्यक्ष मानकीलाल एवं सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने केरसई प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को श्री मुंडा को अवगत कराया.

पानी सप्लाई जल्द शुरू कराने, सड़क की दूसरी ओर भी पानी का पाइप बिछाने, केरसई हॉस्पिटल में जल्द डॉक्टरों को बहाल करने, सभी पंचायतों में बिजली की रोशनी पहुंचाने की मांग की गयी. पिछले वर्ष के किसानों का धान क्रय का बकाया रूपये का भुगतान, प्रखंड कार्यालय में स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति सहित सड़क, पुल, पुलिया की भी मांग रखी गयी. सभी मांगो पर जल्द करवाई का आश्वासन श्री मुंडा ने दिया. आगे के दौरे में केरसई प्रखंड में समय देने की बातें कही.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola