हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बांटी हाथी भगाने की सामग्री
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2025 10:32 PM
हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बांटी हाथी भगाने की सामग्री
बोलबा. प्रखंड के पिड़ियापोछ पंचायत अंतर्गत सरइजोर गांव में हाथियों के लगातार उत्पात मचाने की सूचना के बाद जिला प्रशासन व वन विभाग हरकत में आया है. शुक्रवार की शाम उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर, प्रशांत भारती, संदीप आर्य, कुलदीप बाड़ा तथा अन्य वनरक्षकों की टीम सरईजोर गांव पहुंची. अधिकारियों के दल ने जंगल की ओर करीब आधा किमी तक पैदल चल कर निरीक्षण किया. वापसी के दौरान वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच हाथियों को भगाने में इस्तेमाल होने वाला जला मोबिल वितरित किया गया. किंतु दुर्भाग्यवश प्रशासनिक टीम के लौटने के लगभग एक घंटे के बाद ही हाथियों का एक झुंड सरइजोर गांव में आ धमका. हाथियों के झुंड ने अजीत कुल्लू, मुस्कू महतो तथा पास के पहानटोली गांव के बुलचू प्रधान, कुंवर डुंगडुंग, अलबीनुस डुंगडुंग, गणेश मांझी व महावीर प्रधान के खेतों में घुस कर खड़ी फसलों और धान के ढेरों को रौंद दिया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से हाथियों के उत्पात से परेशान हैं. हाथियों के लगातार हमलों से जानमाल और फसल दोनों का नुकसान हो रहा है. लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है. ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि फसलों की बर्बादी और नुकसान के बदले जो मुआवजा दिया जाता है, वह ना तो समय पर मिलता है और न ही पर्याप्त होता है. साथ ही हाथियों को भगाने के लिए जो साधन जैसे सर्चलाइट, पटाखे, सायरन या घेराबंदी की सामग्री देनी चाहिए, वह भी नहीं मिलते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










