ePaper

पदाधिकारियों व सदस्यों को मिला नियुक्ति पत्र

Updated at : 10 Sep 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारियों व सदस्यों को मिला नियुक्ति पत्र

पदाधिकारियों व सदस्यों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की घुटबहार पंचायत में कांग्रेस पंचायत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, मंडल अध्यक्ष जॉनसन डांग, पंचायत अध्यक्ष सुनील जोजो ने नियुक्ति पत्र वितरित किया. प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम कर रही है, ताकि कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग पैदा हो. कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा, ताकि आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरबल बड़ाइक, रोयान समद, उदय बडिंग, अनिमा जोजवार, मार्शल सुरीन, सुभाष बडिंग आदि उपस्थित थे.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

जलडेगा. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी जीएनएम व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित पाये गये. उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, एंटी रेबिज और एंटी वेनम की जानकारी ली. प्रभारी चिकित्सक डॉ निशांत ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है. उन्होंने ओपीडी रजिस्टर का जायजा लिया, जिसमें 95 मरीजों का नाम दर्ज पाया गया. बीडीओ ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. साथ ही मरीजों हाल चाल जाना. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. कर्मियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो माह पूर्व ही नये भवन में शिफ्ट हुआ है. सड़क से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी डेढ़ किमी है. किंतु सड़क जर्जर है. कर्मियों ने रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था करने तथा अस्पताल परिसर में लाइट लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola