केबल बिछाने से संबंधित मिले आवेदनों की हुई समीक्षा

केबल बिछाने से संबंधित मिले आवेदनों की हुई समीक्षा
सिमडेगा. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिले में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर बैठक हुई. बैठक में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, नजारत उप समाहर्ता सह बीडीओ समीर रेनियर खालखो, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मोबाइल टावर अधिष्ठापन व केबल बिछाने से संबंधित कंपनी द्वारा दिये गये आवेदनों की समीक्षा की गयी. उपविकास आयुक्त ने वन भूमि के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाइसेंस, भूमि अनापत्ति पत्र, अंचल अधिकारी द्वारा लैंड वेरिफिकेशन समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की. जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में कई आवश्यक कागजातों की कमी है. इस पर कंपनी को 15 दिन के अंदर सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्ण कागजात उपलब्ध होने के बाद ही टावर अधिष्ठापन के लिए समिति अनुमोदन करेगी. बैठक में बीएसएनएल द्वारा जिले में 39 नये टावर अधिष्ठापित किये जाने की जानकारी दी.
भटकी बच्ची को परिजनों से मिलाया
सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस की पहल पर और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली के सहयोग से नाबालिग बच्ची को सही सलामत उसके घर पहुंचाया गया. इस संबंध में फिरोज अली ने बताया कि बसिया थाना क्षेत्र के ईटाम पोढ़ाटोली निवासी उक्त नाबालिग बच्ची भटक कर सिमडेगा पहुंच गयी थी. वह केलाघाघ डैम परिसर में थी. सिमडेगा पुलिस ने उसे थाना लाया गया. थाना प्रभारी ने मामले की सूचना फिरोज अली को दी. सूचना मिलते वह तुरंत सिमडेगा थाना पहुंच और उक्त किशोरी के घर का पता लगा कर उसके घर तक पहुंचा कर बच्ची को उनके परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




