महिला से माफी मांग लौटाये 10 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2025 10:45 PM
महिला से माफी मांग लौटाये 10 हजार रुपये
कुरडेग. प्रखंड मुख्यालय स्थित जीशान ऑनलाइन सेंटर में आधार से रुपये निकासी का मामला सामने आया है. बड़कीबिउरा निवासी श्यामा देवी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि 29 अगस्त को वह सेंटर संचालक जीशान फिरदौस के यहां 30 हजार रुपये निकालने गयी थी. लेकिन चार बार अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गये और केवल 30 हजार रुपये ही दिये गये. बाद में मेडिकल इमरजेंसी में जब बैंक से पैसे निकालने पहुंची, तो खाते में 10 हजार रुपये की कमी पायी गयी. पासबुक अपडेट कराने पर गड़बड़ी उजागर हुई. थाना प्रभारी की जांच में बात सामने आयी की खाते से 40 हजार रुपये निकाले गये थे. इस पर पीड़िता ने केस दर्ज करने की बात कही. हालांकि जीशान फिरदौस ने माफी मांगते हुए थाना में बांड लिख कर भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया और महिला को 10 हजार रुपये वापस किया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस बार सख्त कार्रवाई की मांग की है.
स्कूटी से गिर कर हुआ घायल
जलडेगा. प्रखंड के टिकुमटोली के निकट सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक घायल हो गया. स्कूटी चालक जलडेगा की ओर से गांगुटोली की ओर जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के क्रम अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










