विभिन्न क्षेत्रों में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
विज्ञापन
सिमडेगा. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. जलडेगा, मुफस्सिल, कुरडेग, कोलेबिरा, पाकरटांड़, केरसई थाना, बांसजोर, ओड़गा व गिरदा ओपी क्षेत्र में वाहन जांच व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी. साथ ही आमलोगों से यातायात नियमों का पालन करने व किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाते रहने व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे. इधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं व कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, ओड़गा ओपी अंतर्गत कुलवाड़ा में चल रहे रेलवे कंसट्रक्शन साइट व गिरदा ओपी के पांगुर में ब्रिज कंस्ट्रक्शन का निरीक्षण कर सुरक्षा ऑडिट किया गया. सुरक्षा ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था, सामग्री व मशीनरी की सुरक्षा, रात्रि सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी व प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी समेत विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










