शिक्षा और एकता के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: विधायक

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा और एकता के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: विधायक

करौंदाबेड़ा भिखारिएट के कैथोलिक महिला संघ की 18वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन देवगांव पल्ली में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

कैथोलिक महिला संघ की वार्षिक आम सभा सिमडेगा. करौंदाबेड़ा भिखारिएट के कैथोलिक महिला संघ की 18वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन देवगांव पल्ली में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज और परिवार की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि काथलिक महिला संघ केवल धार्मिक संगठन नहीं बल्कि सामाजिक चेतना और सेवा का मजबूत माध्यम है. महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज को नयी दिशा देने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और एकता के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. विधायक ने महिलाओं से बच्चों की शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और समाज में प्रेम व भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. मौके पर फादर डिन विलियम मिंज, फादर सीप्रियन कुल्लू, फादर बरनाबस केरकेट्टा, फादर जीतन कुजूर, फादर विनोद मिंज, फादर अरविंद कुजूर, सुरीला डुंगडुंग, अमिता एक्का, किशोर डुंगडुंग, प्रभा खाखा, मंगदली एक्का, प्रफुल्ल एक्का, अमरदीप डुंगडुंग, अनूप लकड़ा, मार्कस होरो, प्रफुल्लित तिग्गा, मोनिका एक्का, पूनम एक्का एवं दिव्या इंदवार उपस्थित थ. कार्यक्रम का संचालन करौंदाबेड़ा भिखारिएट के सभानेत्री सुषमा केरकेट्टा ने किया. बॉक्स अपनी परंपरा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बचा कर रखने की जरूरत:जोसिमा खाखा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जोसिमा खाखा ने सामाजिक मूल्य, पारिवारिक संस्कार और सामुदायिक एकता पर विस्तार से अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में समाज को अपनी परंपरा संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बचाकर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की पहली शिक्षक होती हैं और बच्चों में अच्छे संस्कार देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी माताओं की होती है. उन्होंने समाज में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों, नशापान और आपसी दूरी पर चिंता जताते हुए कहा कि एकजुटता और आपसी सहयोग से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने महिलाओं से समाज के हर सकारात्मक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola