सब्जी की खेती कर अनिल लुगून बने आत्मनिर्भर किसान

Updated at : 04 Apr 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी की खेती कर अनिल लुगून बने आत्मनिर्भर किसान

रोजगार की तलाश में भटकने के बाद गांव लौट कर शुरू की खेती

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड के ओड़गा स्थित सारूबहार उलीटोली निवासी अनिल लुगून ने सब्जी खेती के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की मिसाल पेश की है. पहाड़ के नीचे बसे इस गांव में वर्षों पूर्व बने एक कुएं से सिंचाई कर वे लगभग एक एकड़ जमीन पर टमाटर, बोदी, गाजर, बीन्स, बंदगोभी और बैंगन जैसी सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे खेत लहलहा रही हैं. अनिल लुगून ने बताया कि पहले उनके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था. काम की तलाश में वे बाहर प्रदेशों में भी गये, लेकिन वहां से कोई खास बचत नहीं हो पाती थी. इसके बाद उन्होंने घर लौट कर गांव में ही रह कर खेती-बारी और सब्जी उत्पादन करने का निर्णय लिया. उन्होंने अपनी जमीन की घेराबंदी की और पुराने कुएं के पानी से सिंचाई कर सब्जी की खेती शुरू की. धीरे-धीरे उन्होंने ओड़गा, पुरनापानी समेत आसपास के स्थानीय बाजारों में सब्जियां बेचनी शुरू कर दीं. आज इस खेती के जरिये वे अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण अच्छी तरह से कर रहे हैं. अनिल बताते हैं कि पहले उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है. खेती के इस कार्य में उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी पूरा सहयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें प्रखंड के कृषि विभाग या आत्मा कार्यालय से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है. यदि प्रशासन से सहयोग मिले, तो वे सब्जी उत्पादन को और भी बढ़ा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब तक किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola