पास्का पर्व की तैयारियां पूरी, चर्चों व कब्रिस्तानों में हुई सजावट

फूल बाजारों में रही भारी भीड़
सिमडेगा. जिले में पास्का (ईस्टर) पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पर्व के मद्देनजर जीएल चर्च के धर्मावलंबियों द्वारा अपने पूर्वजों की कब्रों की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया गया है. बताया जाता है कि पिछले करीब एक सप्ताह से श्रद्धालु कब्रों की सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुटे हुए थे. शनिवार की देर शाम तक अधिकांश स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी. पर्व के अवसर पर कब्रों को फूल-मालाओं से सजाने के लिए लोगों ने फूलों की खरीदारी की. शहर के महावीर चौक समेत आसपास के फूल दुकानों में पूरे दिन खरीदारों की भीड़ लगी रही. दुकानदारों के अनुसार इस दौरान लाखों रुपये के फूलों की खरीद-बिक्री हुई. देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही. वहीं पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके अलावा जिन चर्चों और धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी, वहां सुरक्षा और गश्ती दल की विशेष व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




