शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग

Updated at : 03 Apr 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग

शराब दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन

बानो. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड पर बस्ती के बीच संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश तेज हो गया है. दुकान को हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने एकजुट होकर दुकान प्रबंधन के समक्ष विरोध दर्ज कराया. ग्रामीणों ने प्रबंधक से मिल कर शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की. उनका कहना है कि दुकान के समीप स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, जिससे बच्चों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा दुकान के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, शराब दुकान के आसपास दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा और अड्डेबाजी का माहौल बन गया है. सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी और आनंद मसीह टोपनो ने कहा कि बस्ती के अंदर शराब दुकान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और इसे अविलंब हटाया जाना चाहिए. विरोध प्रदर्शन में मो तनवीर हुसैन, मो मनीर खान, करुण राय, मो आफताब, मो खुर्शीद, अजीत टोपनो आदि शामिल थे. सभी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जायेगा.

एसआइआर पर की गयी चर्चा

जलडेगा. पीएम श्री एसएस प्लस टू उवि परिसर स्थित सामुदायिक भवन में एसआइआर को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगेश्वर बिंझिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रभारी अशोक बड़ाइक, नरेंद्र बड़ाइक, प्रदीप जायसवाल ने एसआइआर के संदर्भ में जानकारी दी गयी. कार्यकर्ताओं को इस कार्य में सहयोग करने की बात कही गयी. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. मौके पर सुजान मुंडा, मोतीलाल ओहदार, सुभास साहू, विवश कुमार नाथ, रघुनाथ सिंह, सुखदेव सिंह, रामलखन सिंह, गोविंदा मांझी, हेमशरण सिंह, किशनु कुल्ला, भागीरथी साहू मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola